फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टानें गिरने से आठ घंटे बंद रहा रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग

विज्ञापन
रामनगर के किया गांव में रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर गिरी चट्टान - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
रामनगर। किया गांव में रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर चट्टानें गिरने से मार्ग करीब आठ घंटे बंद रहा। इसके कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। दोपहर तीन बजे मार्ग के खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामनगर के विभिन्न हिस्सों में देर रात को ही बारिश शुरू हो गई थी। रविवार सुबह करीब आठ बजे किया गांव में अचानक पहाड़ से बड़ी चट्टानें मार्ग पर गिरीं, जिससे रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। इस बारे में जब पीडब्ल्यूडी को पता चला तो तुरंत मशीनें मार्ग को खोलने के लिए भेजी गईं।
विभाग के एईई शम्मी गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे जेसीबी मौके पर पहुंची, और चट्टानें तोड़कर मार्ग खोलने का काम शुरू किया गया। घंटों मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे मार्ग खोल दिया गया। चट्टानें हटाने के बाद आवाजाही मजोडी तक बहाल की गई। वहीं दूसरी तरफ बसंतगढ़ के बगन गांव में मार्ग पर पस्सी गिरने से कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। यात्रियों को रामनगर आने के लिए गंद टॉप से ही पैदल चलकर मजोडी तक बस पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें