फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की धीमी रफ्तार ने किया लंबा सफर

विज्ञापन
हाईवे पर एक तरफा मार्ग के दौरान धीमी गति से चलते वाहन:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर समरोली के पास बुधवार शाम को गिरी पस्सी के बाद रात को हाईवे खोल दिया गया। हालांकि, वीरवार को वाहन धीमी गति से आ जा रहे थे, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर को मार्ग दो तरफा किए जाने पर कुछ हद तक समस्या दूर हो सकी।
विज्ञापन

वीरवार सुबह से ही हाईवे पर समरोली के पास पस्सी के कारण सिकुड़ी सड़क के चलते एक ओर से वाहनों को निकला जा रहा था। हाईवे पर बड़ी चट्टान गिरने के कारण परेशानी आ रही थी। लेकिन, दोपहर को बड़ी चट्टान को तोड़े जाने के बाद मार्ग को दोनों ओर से खोल दिया गया। इसके बाद हाईवे पर चलने वाले वाहनों के लिए कुछ हद तक समस्या दूर हुई।
सुबह से ही चिनैनी से उधमपुर चलने वाले यात्री वाहनों के कई फेरे रद्द हुए। जबकि, कुछ वाहन बीच रास्ते से ही लौट गए। इससे उनका भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों राज कुमार, कृष्ण लाल, हंस राज, आदि ने कहा कि हाईवे पर आए दिन पस्सी गिर रही है, जिसको लेकर प्रशासन को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। मार्ग बंद के कारण आम जनता को परेशान होना पड़ा है।

हाईवे के समरोली के पास तोड़ी गई चट्टाने :- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें