फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफा चला वाहनों का कारवां

विज्ञापन
उधमपुर: कश्मीर जाने वाली वाहनों को रुकते ट्रैफिक पुलिसकर्मी. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार को एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा रखी गई। इस दौरान केवल श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहनों को रवाना किया गया। जबकि, घाटी की तरफ वाहनों के जाने पर रोक रही। शुक्रवार को इन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को उधमपुर के जखैनी चौक से भी किसी भी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, इस बीच किश्तवाड़, डोडा, भद्रवाह, आदि इलाकों की तरफ वाहनों की आवाजाही को बहाल रखा गया था। लेकिन, इन्हें भी जखैनी चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कड़ी पूछताछ के बाद ही जाने दिया। ताकि, कोई वाहन चालक झूठ बोलकर घाटी की तरफ रवाना न हो सके।
वहीं, घाटी की तरफ वाहनों के जाने पर रोक रहने से दिनभर उधमपुर व इसके आसपास के इलाकों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इनमें विशेष तौर पर सैकड़ों ट्रक नजर आए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते दिनों मौसम की खराबी के चलते रामबन के विभिन्न इलाकों में पस्सियां गिरने से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद जब राजमार्ग को बहाल किया गया तो फिर से पस्सियां गिरने से समस्या पैदा होने लगी। जिसको देखते हुए यातायात पुलिस ने अब एहतियात के तौर पर राजमार्ग पर बारी-बारी से वाहनों की आवाजाही को बहाल रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत वीरवार को श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहनों को छोड़ा गया। अब शुक्रवार को श्रीनगर की तरफ वाहनों को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें