अभिभावक रतन चंद, रीता देवी, शकुंतला देवी, गुड्डी राम, रमेश कुमार ने बताया कि इस यात्री ऑटो का यह तीसरा हादसा सामने आया है। पहले भी इसी मार्ग पर यह वाहन दो बार हादसे का शिकार हो चुका है। इस ऑटो वाहन के चालक की लापरवाही के कारण ही बार-बार दुर्घटना हो रही है। उन्होंने बताया कि गांव में स्कूल जाते समय विद्यार्थियों को वाहन नहीं मिलने से ऑटो में सवार होकर जाना पड़ता है।
यात्री वाहन कम होने के कारण सभी ओवरलोड होने के बावजूद इसमें मजबूरी में बैठ जाते हैं। रामनगर प्रशासन और जिला प्रशासन से मांग की स्कूल जाते समय और वापस घर आते समय विद्यार्थियों के लिए मेटाडोर या बस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। ऑटो वाहन में सवार छात्रा नेहा वर्मा मोहित सलारिया राधिका शर्मा अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि ऑटो सुबह प्रिया गांव से 8 बजे निकला और इसमें 30 के करीब यात्री सवार थे।
वाहन के छत और सीढ़ियों पर भी लोग चढ़े हुए थे। चालक भी तेज गति से ऑटो चला रहा था। हमें पता ही नहीं चला कि हादसा कैसे हो गया। इस मार्ग से रोजाना 100 के करीब विद्यार्थी स्कूल जाते हैं। स्कूल जाते समय हमें बस या मेटाडोर की सुविधा न मिलने पर हमें मजबूर होकर ऑटो पर सवार होकर स्कूल पर पहुंचना पड़ता है। छात्रों ने जिला प्रशासन से मांग की हमें स्कूल आते समय और वापस घर जाते समय मेटाडोर बस की व्यवस्था करवाई जाए।
यात्री ऑटो में सवार हुए सभी घायलों की पहचान
1.अनु देवी पुत्री विजय कुमार निवासी बदाल आयु 16 वर्ष।
2. नेहा देवी पुत्री रमेश कुमार निवासी प्रिया आयु 16 वर्ष।
3. मोहित सलारिया पुत्र रमेश कुमार निवासी प्रिया आयु 15 वर्ष ।
4. पायल शर्मा पुत्री जीवन लाल निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
5. अनुराधा पुत्री राम रतन निवासी प्रिया आयु 18 वर्ष।
6.गुलशन कुमार पुत्र तिलक राज निवासी प्री आयु 16 वर्ष।
7.आशा देवी पुत्री बिट्टू राम निवासी सुल्ला आयु 13 वर्ष।
8.राधा देवी पुत्री विजय कुमार निवासी सत्या आयु 16 वर्ष
9.राधिका शर्मा पुत्री बिट्टू राम निवासी सुल्ला आयु 17 वर्ष।
10.सीमा देवी पुत्री मोहनलाल निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
11. पोली शर्मा पुत्री सूरज प्रकाश निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
12.तानिया शर्मा पुत्री जगदीश चंद्र निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
13.मीनाक्षी शर्मा पुत्री जगदीश कुमार निवासी सुल्ला आयु 17 वर्ष।
14.रोशन लाल पुत्र रमेश चंद्र निवासी प्रिया आयु 17 वर्ष।
15. रेणु देवी पुत्री शंभू कुमार निवासी प्रिया आयु 16 वर्ष।
16. सुमित कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी प्रिया आयु 16 वर्ष।
17.देव राज पुत्र प्यार चंद निवासी प्रिया आयु 77 वर्ष।
18.कमल सिंह पुत्र आत्मा सिंह निवासी प्रिया आयु 48 वर्ष।
19.फकीर अली पुत्र अब्राहम निवासी प्रिया आयु 52 वर्ष
20.रोहित शर्मा पुत्र जगदीश कुमार निवासी सुल्ला आयु 15 वर्ष।
21. अभिषेक बंद्राल पुत्र गणेश सिंह निवासी प्रिया आयु 17।