फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 प्रतिशत से अधिक अंक मिलते ही सपनों को लगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सीबीएसई के दसवीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। उधमपुर के कई विद्यार्थियों ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर अपने माता पिता के साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। कोविड के चलते विद्यार्थियों ने अपने घरों में ही इसका जश्न मनाया। शानदार अंक लेने के बाद सपनों को पंख लग गए हैं। परीक्षा परिणाम में केसी गुरुकुल, डीपीएस के विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से विद्यार्थी परीक्षा परिणाम निकलने का इंतजार कर रहे थे। 12वीं का परीक्षा घोषित होने के बाद तो इंतजार और बढ़ गया था। मंगलवार सुबह इंतजार खत्म हो गया। सीबीएसई की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम देखा तो खुशी के मारे झूम उठे। दिल्ली पब्लिक स्कूल उधमपुर के विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल के साथ जिले का भी नाम रोशन किया है। नैना खजूरिया ने 97 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है।
इसके साथ रित्विक सरस्वत ने 96.4 प्रतिशत, आस्था सिंह ने 95.6 प्रतिशत, शुभम चक्रबोरती ने 95.4 प्रतिशत, कश्वी चौधरी ने 95.2, उदित सिहाग ने 95.2, वंश गुप्ता ने 95.2, रचिन महाजन ने 95, न्यासा सिंह ने 94.6, शहिद हस्सन ने 94.2, गुनगुन सिंह ने 94, शिवांश शर्मा ने 93.8, वत्सल खजूरिया ने 93.8, मानवी भत्याल ने 92.2, एकलव्य सिंह ने 92, अंतरिक्ष ने 91.2, श्रुति भारती ने 91 और रेहान अब्बास ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनको जब परीक्षा परिणाम का पता चला तो घरों में परिवार के साथ ही जश्न मनाया। स्कूल के चेयरमैन डा. जेसी गुप्ता ने सभी को शानदार अंक लेने के लिए बधाई दी है। स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल डा. कुनाल आनंद ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन

केसी गुरुकुल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी परीक्षा परिणाम में शानदार अंक हासिल किए हैं। केसी गुरकुल में राघव शर्मा ने 92.8, सभय संच सिंह ने 91 प्रतिशत, सक्षम थापा 92 प्रतिशत, स्मृति बलोरिया 96 प्रतिशत, श्रियाक महाजन ने 94 प्रतिशत और श्रुति बंद्राल ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें