फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब गुरु तेग बहादुर नगर ओमाड़ा मोड़ में विशेष कार्यक्रम हुए। इससे पूर्व संगत ने गुरु जी के बलिदान को स्मरण करते हुए प्रभातफेरी निकाली। सुबह करीब 10:15 पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। हजूरी रागी भाई जगतार सिंह, भाई नवनीत सिंह एवं भाई करणजोत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन से संगत को गुरु जी के इतिहास से जोड़ा।
विज्ञापन

दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई जगतार सिंह ने मधुर वाणी से निहाल किया। संगत ने गुरु जी के बलिदान और उनके उपदेश को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में गुरु का लंगर लगाया गया। यहां जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सेवानिवृत्त मौलाना सिंह, सेवा प्रभारी रणजीत सिंह, सरपंच गुरमीत सिंह, राज हंसराज सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें