फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: स्कूलों में नहीं बना दोपहर का खाना, सड़कों पर कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। सरकारी स्कूलों में दोपहर का भोजन नहीं बना। कर्मचारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय में रोष रैली निकाली। ऑल डेलीवेजर संघर्ष समिति के बैनर तले डाक बंगला के बाहर कर्मी इकट्ठे हुए और फिर मिनी सचिवालय से मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय तक रोष रैली निकाली। मिड-डे मील कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री को मांगों पर ध्यान देने के लिए कहा गया। बताया कि कर्मचारी को खाना बनाने के लिए नौ सौ रुपये प्रतिमाह मिल रहे हैं। सुबह स्कूल खुलने से लेकर स्कूल बंद होने तक वे काम करते हैं। इसके बावजूद 30 रुपये दिहाड़ी में दिए जा रहे हैं जिससे गुजारा मुश्किल है। कर्मचारियों ने बीस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन करने की मांग की। साथ ही सीईओ को समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें