रियासी। अमित सिंह मेमोरियल जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन पांच में वीरवार को रोमांचक मैच हुए। नेशनल क्लब ने सावलाकोट को एक विकेट से हराया। सावलाकोट ने 16.4 ओवर में 93 रन बनाए। गौरव ने 26, असलम मलिक ने 29 व भूषण ने 11 रन बनाए। विजय पाल सिंह ने चार ओवर में 17 रन देते हुए पांच विकेट लिए। जड्डू व शाहिद मलिक ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए नेशनल क्लब के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और थोड़े रन के अंतराल पर विकेट गिरते रहे। टीम ने 16.1 ओवर में नौ विकेट पर 97 रन बनाए। बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 10, प्रदीप 21 व विजय पाल सिंह ने 21 रन बनाए। बल्लेबाज बलबीर सिंह ने विजय चौका लगाया। गेंदबाज सुनील व भूषण ने तीन-तीन, अर्जुन ने दो और अशोक राजपूत ने एक विकेट लिया। विजय पाल सिंह को ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।