फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशे के खिलाफ टूर्नामेंट, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम में नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतर संस्थागत क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया। पहले मैच में लड़कों के हायर सेकेंडरी स्कूल ने डिग्री कॉलेज को 57 रनों से हराया। दूसरे मैच में आईटीआई ने गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज को दो विकेट से हराया। फाइनल मैच में लड़कों के राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ने आईटीआई को छह विकेट से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन


इससे पहले उद्घाटन सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण बनोत्रा ने आईटीआई के अधीक्षक राजेश बनोत्रा और लड़कों के स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक शर्मा की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर बोलते हुए युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी तरसेम सिंह ने कहा कि विभाग के महानिदेशक अनुराधा गुप्ता और उप-निदेशक मेघा बोगिया ने प्रदेश में एक मेगा नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया है।

इसी पहल के तहत विभाग ने युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलों का प्राथमिक उद्देश्य समाज से नशीली दवाओं के खतरे को जड़ से खत्म करना और युवाओं को खेलों से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें