किश्तवाड़। जिले के दच्छन स्थित आपदा प्रभावित होंजड़ गांव में वीरवार को लगातार नौवें दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा। इस दौरान एक राशन डिपो वाले के एक लाख रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा कुछ नहीं मिला है। वहीं, शाम को कुछ सुरक्षाबलों के जवान लौट आए हैं।
सुरक्षाबलों के अनुसार होंजड़ में कुछ मवेशियों के शवों के अलावा एक राशन डिपू वाले के एक लाख रुपऐ मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि एक-दो दिन में सभी टीमें लौटने लगेंगी। क्योंकि वहां खुदाई करना बहुत ही कठिन है। बड़ी मशीनें होतीं तो कुछ मिलने की संभावना थी। ऐसे में वहां रहना और अभियान चलाना कठिन हो रहा है। प्रभावितों को राहत पहुंचाई जा रही है। जिन घरों को गिरने की संभावना है वहां मरम्मत की जा रही है।