फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान देविकानगरी में गूंजा जय श्रीराम

विज्ञापन
उधमपुर: सनातन धर्म सभा की ओर से रामनवमी के उपलक्ष पर निकाली गई शोभायात्रा. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को सनातन धर्म सभा ने शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें हजारों शहरवासी शामिल हुए। कोरोना संकट से राहत मिलने पर दो वर्ष बाद यह शोभायात्रा निकली गई है। शोभायात्रा के कारण शाम होते ही पूरी देविकानगरी श्रीराम व महामाई की भक्ति में डूबी नजर आई। शोभायात्रा में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए।
विज्ञापन

चबूतरा बाजार स्थित सनातन धर्म सभा कार्यालय के बाहर शनिवार शाम करीब चार बजे शहरवासी एकत्र हुए। यहां पुजारियों व सभा के प्रधान अधिवक्ता विजय कुमार ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर पूजन किया और शोभायात्रा की शुरूआत की। इस दौरान पूर्व विधायक पवन गुप्ता, कई पार्षद व भारी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। शोभायात्रा मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, इंदिरा चौक, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, अस्पताल रोड व शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सैला तालाब पहुंची।
शोभायात्रा में रामकला केंद्र चबूतरा बाजार, सनातन धर्म सभा, बाल राम कला केंद्र, शीतला माता मंदिर गली, गणेश मंदिर चबूतरा बाजार, भारतीय विद्या मंदिर, गुरु नाभा दास व अन्य कई संस्थाओं की तरफ से झांकियां दर्शाई गई थीं। झांकियों में देवी-देवताओं के रूप में बाल कलाकार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। शोभायात्रा शहर के जिस हिस्से से भी गुजरी, वहां का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

घंटों तक पूरी देविकानगरी भगवान श्रीराम और माता शक्ति के जयघोष से गूंजती रही। शोभायात्रा में महिलाएं भजन गाते हुए चल रही थीं। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। शोभायात्रा में हिस्सा लेने वालों के लिए कुछ लोगों ने खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए थे। स्टॉलों पर फल व हलवा दिया जा रहा था। वहीं, शोभायात्रा के लिए पुलिस ने भी शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे।

उधमपुर: सनातन धर्म सभा की ओर से रामनवमी के उपलक्ष पर निकाली गई शोभायात्रा.- फोटो : UDHAMPUR

Next
AU ऐप में पढ़ें