फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 21 की माैत, 60 से अधिक घायल

विज्ञापन
कघोट में हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस में फंसे घायलों को निकालते लोग। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर/रामनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह करीब साढ़े नाै बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। रामनगर से उधमपुर आ रही बस तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 21 लोगों की माैत हो गई जबकि 60 से अधिक घायल हुए हैं। बस खाई में गिरते समय नीचे सड़क पर जा रहे ऑटो को भी चपेट में ले लिया। मृतकों में सरकारी कर्मचारी, शिक्षक और स्कूल-काॅलेजों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। हादसे की वीभत्सता इतनी थी कि ढलान पर पलटते हुए बस की छत पूरी तरह अलग हो गई। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गहरा दुख जताया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग सामने आया है। रामनगर से उधमपुर के लिए ये बस (जेके 14 डी 2121) सुबह करीब नाै बजे रवाना हुई थी। सुबह करीब साढ़े नाै बजे ये कघोट इलाके में पहुंची। यहां बस चालक ने तीखे मोड़ (यू-टर्न) पर एक छोटे वाहन को रास्ता देने के लिए लंबा मोड़ काटा। बताया जाता है कि स्पीड अधिक होने के चलते चालक मोड़ पर बस को नियंत्रण में नहीं रख सका। इससे बस का अगला एक पहिया सड़क से उतर गया और फिर बस पहाड़ी से लुढ़कते हुए खाई में सड़क के दूसरे हिस्से पर जा गिरी। चट्टानों और नुकीले पत्थरों के चलते बस के परखचे उड़ गए। इस दाैरान उसने वहां से गुजर रहा ऑटो लोड कैरियर भी बस की चपेट में आ गया।
घटना के दाैरान वहां से सेना का काफिला गुजर रहा था। जवान काफिला रोककर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में मदद की। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गईं। हाइड्रोलिक क्रेन से बस को सीधा किया गया। गंभीर घायलों को रामनगर उप जिला अस्पताल से जीएमसी उधमपुर में रेफर किया गया है। गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक सवार थे यात्री
जीएमसी उधमपुर में भर्ती एक घायल ने बताया कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। इसमें अधिकतर यात्री रोजाना काम पर जाने वाले थे। बस में कई लोग खड़े भी थे। इससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई। उसने बताया कि चालक तेजी से बस चला रहा था। तीखे मोड़ पर वह बस को नियंत्रण में नहीं रख सका।
प्रधानमंत्री ने मृतकों के स्वजन को 2-2 लाख देने की घोषणा की, उमर सरकार भी इतना ही देगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये, गंभीर घायलों को एक-एक लाख और मामूली घायलों को 25-25 हजार रुपये सहायता देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें