रामबन। पुलिस ने मैत्रा क्षेत्र में दबिश देकर नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चरस बरामद की गई। थाना रामबन की टीम ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट और महिला पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर मैत्रा में दबिश दी। कार्रवाई अंचल सिंह के आवास पर की गई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने घर में कपड़ों के नीचे छिपाकर रखी गई लगभग 100 और 110 ग्राम चरस बरामद की गई। इन्हें दो पारदर्शी पॉलिथीन पैकेटों में पैक कर रखा था। मौके से एक तराजू और अलग-अलग आकार के पत्थर भी बरामद किए गए। इनका इस्तेमाल नशीले पदार्थ को तोलने के लिए किया जाता था।
आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने कथित रूप से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध में थाना रामबन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगा रही है।