फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामबन में अचानक गोली लगने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। दुत्थन गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से महिला घायल हो गई। घटना के बाद परिजन में अफरा-तफरी मच गई और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना शनिवार-रविवार मध्यरात्रि की है। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हुई महिला की पहचान शोभना देवी (36) पत्नी सेवा सिंह निवासी गांव दुत्थन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घर के अंदर रखी बंदूक से अचानक गोली चल गई। पुलिस के अनुसार घायल का सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू में इलाज चल रहा है। बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें