फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: देश के सबसे ऊंचे तिरंगे को सलामी देगा पटनीटॉप, यूथ हॉस्टल के पास स्थापित होगा 425 फीट का राष्ट्रीय ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू संभाग का विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप जल्द ही ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करने जा रहा है। देवदार के घने जंगलों और बर्फीली वादियों के लिए मशहूर पटनीटॉप में देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने की योजना है। देश-विदेश के सैलानी राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। करीब 130 मीटर (425 फीट) ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे भारत की आन-बान और शान का नया प्रतीक बनेगा।
विज्ञापन

पटनीटॉप डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार तिरंगे को वीआईपी ग्राउंड और यूथ हॉस्टल के पास स्थापित किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रमन कुमार ने बताया कि परियोजना के लिए 7.28 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। पहले परियोजना की अनुमानित लागत पांच करोड़ रुपये थी लेकिन तकनीकी सुधार और रिवाइज्ड एस्टीमेट के बाद इसे 7.28 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।

दूर से दीदार, बढ़ेगा पर्यटन का ग्राफ
130 मीटर ऊंचे तिरंगे की खास बात यह होगी कि इसे न केवल पटनीटॉप बल्कि आसपास के निचले इलाकों और हाईवे से भी देखा जा सकेगा। पटनीटॉप डेवलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ वरिंदर कुमार मनियाल ने बताया कि यह तिरंगा देश का सबसे ऊंचा ध्वज होगा जो पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनेगा। हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक पटनीटॉप की खूबसूरती निहारने आते हैं। प्रशासन का मानना है कि ऐतिहासिक ध्वज की स्थापना के बाद कई लोग विशेष रूप से देश के सबसे ऊंचे तिरंगे को देखने के उद्देश्य से यहां आएंगे। यह न केवल स्थानीय पर्यटन को नई ऊंचाइयां देगा बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी और प्रगाढ़ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें