फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर कूच करते युवा गिरफ्तार किए गए

Wed, 13 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एनआईटी मुद्दे पर हर तरफ भड़की गुस्से की आग की चिंगारी मंगलवार को धर्मनगरी कटड़ा भी पहुंच गई। यहां सैकड़ों युवाओं में काफी रोष देखने को मिला। श्रीनगर कूच करने की बात करते हुए बड़ी संख्या में युवा एकत्रित होकर रोष रैली शुरू की। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को ऐहतियातन हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


देर शाम को शांतिपूर्वक माहौल बनाए रखने की बाम कहते हुए युवाओं को रिहा कर दिया गया। मंगलवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस के नगर युवा प्रधान वरुण मगोत्रा के नेतृत्व में रघुनाथ मंदिर में एकत्रित होना शुरू कर दिया। इस दौरान एनआईटी मुद्दे पर रैली निकालने के साथ ही कश्मीर कूच करने का निर्णय लिया गया।

हालात के मद्देनजर एसडीपीओ अशोक शर्मा और एसडीपीओ संजीव शर्मा के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन रोकने का प्रयास किया गया। हालात अनियंत्रित होने की संभावना के मद्देनजर सभी युवाओं को ऐहतियातन हिरासत में ले लिया गया, जिसका युवाओं ने विरोध नहीं किया। देर शाम इन युवाओं का रिहा करते हुए निर्देश दिए गए कि शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखें। इस मौके पर वरुण मगोत्रा के अतिरिक्त सुशील समोत्रा, गोलडी, विक्रमजीत, सुरिंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें