फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक बनकर ठगी करने वाले धरे गए

Tue, 12 Apr 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
Arrest
विज्ञापन
लोगों से ठगी करने वाले तीन कथित तांत्रिकों को लोगों ने पकड़कर काशीपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के काशीपुर में मदर कॉलोनी निवासी डॉ. जियाउर रहमान ने बताया कि आरोपियों ने हर प्रकार का कष्ट दूर करने का विज्ञापन दिया था। इस पर उसने विज्ञापन पर दिए नंबर पर फोन किया तो ठग ने उससे उसका कष्ट पूछा। इस पर उन्होंने सारी बात बता दी।

तांत्रिक ठग ने सात घंटे में कष्ट दूर करने की बात कहकर 2600 रुपये एकाउंट में जमा करने को कहा। इसके बाद उन्होंने डराना-धमकाना शुरू कर दिया और 33600 रुपये अपने एकाउंट में जमा करवा लिया। इसके बाद भी वह धमकाते रहे। जिस पर उसने फिर साठ हजार रुपए उन्हें दे दिए।
विज्ञापन


जब वह अधिक परेशान हो गए तो उन्होंने एक महिला के साथ मिलकर ठगों को पकड़ने का प्लान बनाया। महिला ने फोन कर ठगों को रविवार को काशीपुर बुला लिया। जैसे ही ठग महिला से मिलने पहुंचे तभी महिला ने अन्य साथियों को बुलाकर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


महिला ने बताया तीनों ठग उससे भी 35 हजार रुपये ठग चुके हैं। तीनों ने चांदपुर, स्योहारा, बिजनौर में भी कई लोगों से ठगी की है। एक अन्य युवक सलीम ने बताया कि खुद को तांत्रिक बताने वाले एक ठग ने उससे करीब 22 हजार रुपये ठगे हैं। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

कोतवाल वीके जेठा तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़ितों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें