फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचैरी में पुलिस कर्मियों संग मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। एकल अभियान की तरफ से रविवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस स्टेशन पंचैरी में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें पुलिस कर्मियों को राखियां बांध कर बधाई दी गई। महिला सदस्यों ने कहा कि वह राखियां पहना इन जवानों को हौसला बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

सुबह के समय पूजा की थाली और राखियां लेकर एकल अभियान की महिला सदस्य पुलिस स्टेशन पहुंची और बारी-बारी से जवानों और अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी। महिलाओं ने कहा कि आज का दिन भाई व बहन के लिए बहुत खास होता है। लेकिन देश में हमारी रक्षा को तैनात कई जवान व अधिकारी अपनी बहनों से राखी नहीं बंधवा पाते हैं। पंचैरी पुलिस स्टेशन में भी कई जवान व अधिकारी त्योहार नहीं मना पाए हैं। इसलिए उनके साथ पर्व मनाया गया है। इस मौके पर महिला सदस्यों के साथ काका राम, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें