लगभग दो सप्ताह से जारी गर्मी से बुधवार को लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर में हल्की बारिश से मौसम में ठंडक का असर बढ़ा। पहाड़ों पर छाए बादल तेज बारिश की संभावना लेकर आए। कुछ देर तक आसमान से पानी भी बरसा। पर फिर ऐसी तेज हवाएं चलीं कि लोगाें का बाहर निकलना तक दूूभर हो गया। बाजार में धूल भरी तेज हवा के कारण वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
पिछले दो सप्ताह के मुकाबले तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम भी सुहाना हो गया। शाम के समय आसमान पूरी तरह से बादलों के साथ ढका हुआ रहा। वहीं चिनैनी में मंगलवार रात व बुधवार दोपहर को तेज बारिश से तापमान में भारी गिरावट आ गई।
हालत यह रही कि लोगों को गर्म कपड़ों का भी प्रयोग करना पड़ा। मंगलवार रात को भी कसबे में घंटों तेज बारिश हुई जबकि बुधवार को भी तेज बारिश से गर्मी छू मंतर हो गई और ठंड में इजाफा हो गया। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप, कुद, नत्थाटाप में भी बारिश से ठंड बढ़ गई।