फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से चढ़ते पारे पर ब्रेक

Wed, 25 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
बारिश ने मंगलवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल दिया है। सुबह हुई बारिश के बाद भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार सुबह होते ही आसमान पर छाए बादल इस बात का संकेत देने लगे थे कि राहत की बूंदे गिरने वाली है।
विज्ञापन


नौ बजे के करीब शुरू हुई हलकी बूंदाबांदी एकदम तेज बारिश में बदल गई। बारिश होते ही पिछले कई दिनों से पड़ी रही गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद पारा लढ़कर 28.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम के बदलते ही शहर के बाजारों में रौनक लौटती दिखी। लोग छाते लेकर बाजारों में खरीददारी करते नजर आए।

लगभग एक घंटे तक बारिश होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलता दिखा। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों का जिना मुहाल हो गया था। जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां भी घोषित कर दी थीं। कई लोग तो परिवार के साथ ठंडे क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे थे। चिनैनी क्षेत्र में भी बारिश से तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


सुबह के बाद दोपहर के समय भी बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। नदी नालों के जलस्तर में भी इजाफा हो गया है। जिस तरह से मौसम में बदलाव आया है, उससे अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। उधर किश्तवाड़ में लोगों को ठंड का अहसास हुआ। लोग गर्म  कपड़ों का उपयोग करते दिखे। उधर रामनगर में भी बारिश से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें