फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी

Sat, 08 Apr 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
विज्ञापन
snowfall - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लगातार चौथे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहा। उधमपुर जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहा। इतना ही नहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हुई। अप्रैल महीने में बर्फबारी वर्षों बाद हुई। इसके अलावा किश्तवाड़ जिले में भी दिन भर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


चार दिनों के खराब मौसम ने जनजीवन को बेपटरी कर दिया है। कई इलाकों का संपर्क भंग हो गया है। हाईवे पर जगह-जगह पस्सियां आने के कारण जनजीवन ठहर सा गया है। अप्रैल माह के शुरुआती सप्ताह में बारिश और बर्फबारी के कारण कड़ाके की ठंड उधमपुर जिले में भी पड़ रही है। खास कर चिनैनी, पत्नीटॉप, नत्थाटॉप में लोग गर्म कपड़े में जकड़े रहे। कई इलाकों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया।

वीरवार की देर रात को ऊंची चोटियों पर बर्फ  गिरने और कई मैदानी इलाकों में तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। शुक्रवार को भी मौसम के मिजाज में कोई नरमी नहीं आई। देर शाम तक आसमान बादलों से गिरा था और बारिश की उम्मीद अभी भी बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें