जंगलों की आग बुझाने के लिए पानी ले जाता हेलीकॉप्टर।
- फोटो : अमर उजाला
वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए कटड़ा व सांझी छत के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा पिछले दो माह से प्रभावित चल रही है। दोपहर बाद बारिश से लोगों ने राहत मिली, लेकिन त्रिकुटा की पहाड़ियों पर धुंध छाने से हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित हो गई। हेलीकॉप्टर के उड़ान न भर पाने से भक्तों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम तक 13 हजार के करीब भक्तों का पंजीकरण हो चुका था। कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था। इससे पहले रविवार को 18 हजार के करीब भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों को नमन किया था। शनिवार ओर रविवार को भक्तों की संख्या काफी अधिक रही थी, लेकिन बरसात के कारण और कश्मीर में खराब हालत के कारण यात्रियों के आंकड़े में काफी गिरावट हुई है।
सोमवार को दोपहर बाद ही त्रिकुटा पहाड़ियों और कसबे में बारिश हल्की के साथ धुंध के कारण कटड़ा-सांझी छतके बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा को कुछ उड़ाने भरने के बाद रोकना पड़ा। बड़ी संख्या में यात्री हेलीपैड पर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। आखिर में ऐसे यात्रियों को घोड़े अथवा पालकी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा।