फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो स्टेट दुकानों पर मारे छापे

Sat, 27 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लीगल मेट्रोलॉजी विभाग उधमपुर ने नगर की फोटोे स्टेट दुकानों में छापे मारे और अधिक रेट वसूलने पर उन्हें जुर्माना किया।
विज्ञापन



जिला विकास आयुक्त उधमपुर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को लीगल मेट्रोलॉजी विभाग उधमपुर की एक टीम ने असिस्टेंट कंट्रोलर जयदीप सिंह संब्याल के नेतृत्व में शहर की विभिन्न फोटो स्टेट की दुकानों पर छापे मारे।

इस अवसर पर उन्होंने बिल बुक तथा अन्य कागजात की जांच की। इस अभियान के दौरान दो दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से अधिक पैसे वसूलने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि फोटो स्टेट दुकान पर दो रुपये में एक कापी मिलती है।

जबकि दोषी दुकानदार पांच से दस रुपये ले रहे थे। लेमिनेशन के लिए पचास रुपये लिए जा रहे थे। जबकि उसका रेट दस रुपये से 20 रुपये तक है।

असिस्टेंट कंट्रोलर लीगल मेट्रोलॉजी विभाग उधमपुर जयदीप सिंह संबयाल ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि फोटोस्टेट वाले तय रेट अधिक कीमत वसूलते हैं।

जब बिजली नहीं होती है तो वह दोगुने रेट लेते हैं। वहीं फार्म व स्कैनिंग करने के भी अधिक पैसे ले रहे हैं।

शुक्रवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ कई फोटो स्टेट दुकानों पर छापे मारे। उन्होंने बताया कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें