फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलरों ने सुनाया अपना दुखड़ा

Sat, 27 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के राशन डिपो होल्डर ने नेशनल फूड सेफ्टी एक्ट को लागू करने में आ रही दिक्कतों को सुनाया। इस मामले में डीसी को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


राशन डीलर एसोसिएशन उधमपुर के अनुसार सरकार ने नए राशन कार्ड बनने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसके लिए डिपो के हिसाब से सूचियां तैयार की गई हैं, लेकिन जो सूचियां तैयार की जा रही है, उसमें काफी त्रुटियां पाई गई हैं।

अब इन त्रुटियों को दूर करने के लिए संबंधित डीलरों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर डीलरों ने टीएसओ कार्यालय में एक बैठक भी रखी थी ताकि वह अपनी समस्याओं को उजागर कर उन्हें जिला प्रशासन के समक्ष रख सकें।
विज्ञापन



कई राशन डीलरों का कहना था कि जो नई सूचियां तैयार की गई हैं, उनमें पूरा नाम तथा उपभोक्ता के पिता नाम अंकित नहीं होने के कारण वह राशन कार्ड होल्डर को कैसे ढूंढेंगे। कई राशन कार्ड होल्डरों ने अपनी आय सही नहीं भरी है।
विज्ञापन


अब इसको ठीक करने के लिए भी डीलरों को कहा जा रहा है। उनका कहना था कि पहले राशन कार्ड भरने में त्रुटियां पाई गई।

उसके बाद कंप्यूटराइज सूचियां तैयार करने में त्रुटियां पाई गई हैं। इन त्रुटियों को दूर करने के लिए डीलरों को कहा जा रहा है जो कि नाइंसाफी है।

नए राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण लोगों को फरवरी माह का राशन नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें