फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स के खिलाफ भड़के पैंथर्स

Sat, 21 Mar 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार की आधी रात से बन तालाब टोल प्लजा पर गाड़ियों से टोल टैक्स लेने का काम शुरू हो गया। इसके खिलाफ पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मांड में हाईवे पर नेशनल हाईवे अथारिटी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुलए टोल टैक्स वसूले जाने का विरोध किया। जम्मू से उधमपुर के बीच बने टोल प्लाजा के बाहर धरना देकर टोल नहीं लेने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि टोल टैक्स लेना बंद नहीं किया गया तो वह इसे तोड़ देंगे और इसकी जिम्मेदारी अथारिटी की होगी। मांड के सरपंच सुरजीत सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के  दौरान मांग की है गई कि उधमपुर की और टोल नहीं लगाया जाए।

नंदनी से फोरलेन की दोनों टनल खुल गई हैं। नेशनल हाईवे अथारिटी टोल लगाने की तैयारियां कर रही है। छोटी गाड़ियों से 75 रुपये लिए जाएंगे, जबकि बड़ी गाड़ियों से भी ऊंचे दाम पर टोल लिया जाएगा। इसके कारण गाड़ियों का खर्चा बढ़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस टोल प्लाजा को हटाया जाए।
विज्ञापन


केवल राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर में ही टोल लगाया जाए। श्री मात वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी और उनका खर्चा भी कम होगा। कैंबल डंगा के सरपंच सुभाष सिंह, पट्टा के सरपंच होशियार सिंह और चक्क सरपंच शिव दीप सिंह, राजेंद्र सिंह, शाम सिंह, राकेश कुमार, विक्रम बड़याल, पुरन लाल ने भी मांग की कि जब केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर टोल खत्म करने की नीति की बात कर रही है तो बन तालाब में टोल प्लाजा बनाने की क्या जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टोल प्लाजा नहीं हटाया गया तो विशाल आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें