फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर प्रोजेक्टों में कार्यरत मजदूरों की हड़ताल शुरू

विज्ञापन
फोटो...मजदूर संघ ने जिला किश्तवाड़ के सभी पावर परोजेक्टों में काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में शुक्रवार से सभी पावर प्रोजेक्टों में कार्यरत मजदूरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। ये केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी अधिनियम लागू करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ से जुड़े किसान मजदूर संघ ने तय किया था कि एलएंडटी, जेपी, पटेल इंजीनियरिंग, आदि के संचालित चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड यानी कीरू, पकल दूल की बिजली परियोजनाओं के सभी स्थलों में काम करना बंद करेंगे। इसको लेकर शुक्रवार से काम बंद कर दिया गया। छह महीनों से यूनियन न्यूनतम मजदूरी के कार्यान्वयन के लिए अनुरोध कर रही थी, जो कुछ साइटों पर नहीं दिया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया कि सीवीपीपीपीएल और मेघा इंजीनियरिंग ने केंद्रीय न्यूनतम मजदूरी लागू की थी, लेकिन पटेल, जेपी, एलएंडटी, आदि मना कर रहे हैं। कुछ समय पहले की गई बातचीत भी विफल हो गई है, इसलिए श्रमिकों ने अनिश्चितकालीन टूल डाउन हड़ताल शुरू कर दी है। सभी परियोजना स्थल पर इस दौरान धरना प्रदर्शन भी किया गया, और शांति से प्रदर्शन चलता रहा।

फोटो...मजदूर संघ ने जिला किश्तवाड़ के सभी पावर परोजेक्टों में काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी।- फोटो : UDHAMPUR

फोटो...मजदूर संघ ने जिला किश्तवाड़ के सभी पावर परोजेक्टों में काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें