फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ रहे बिजली व पानी की किल्लत के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज आम आदमी को बिजली व पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे कांग्रेस नेता सुमित मगोत्रा के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह पार्क के बाहर से रोष रैली निकाली, जोकि शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर इंदिरा चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई। प्रदर्शन के दौरान सभी ने हाथों में मशाल पकड़ी हुई थी।
प्रदर्शन के दौरान सुमित मगोत्रा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही करीब दो सप्ताह से प्रदेश के लोगों को बिजली व पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। हर रोज लोगों को दस से अधिक घंटे बिजली कटौती को झेलना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण व्यापार बुरी तरह से प्रभावित हो चुका है और इसी कारण कार्यालयों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है है। करीब दो सप्ताह से लोग इस परेशानी को झेल रहे हैं और केंद्र सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई बयान तक नहीं दिया जा रहा है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। बिजली के कारण जिले में पानी की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। इसलिए आज सभी प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी बात को पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
अगर जल्द बिजली व पानी की सप्लाई में सुधार नहीं किया तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर ब्रिज मोहन शर्मा, सूरज चौधरी, विनोद, विजय पाधा, चरणदास, बबलू दुबे, राजेश खजूरिया ,अमित व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें