फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी स्मारक तोड़ने पर किश्तवाड़ में हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में शुक्रवार को सनातन धर्म सभा ने कुलीद चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चौक के पास बनाए गए शहीदी स्मारक को तोड़ने पर रोष जताया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेना को वहां सौ फुट लंबा तिरंगा लगाना था। कुछ दिन पहले तिरंगा लगाने के लिए यहां उद्घाटन भी किया गया। परंतु, उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि यह जगह आतंकवाद के दौरान शहीद हुए लोगों की याद में बनाया गया था। वहां उन लोगों के नाम, आदि लिखने बाकी थे। इस स्थान को तोड़ने पर स्थानीय लोगों को काफी ठेस पहुंची है। इस पर लोग आग बबूला हुए और आनन फानन एकत्र होकर सनातन धर्म सभा के प्रधान हंस राज भूतियान के नेतृत्व में भाजपा के जिला प्रधान प्रदीप परिहार सहित जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने लगे।
लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। मौके पर पहुंचे उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने आश्वासन दिया कि उस स्मारक को दोबारा बनाया जाएगा। यह गलती अनजाने में हुई है। इस पर लोगों ने कहा कि वे यहां तिरंगा लगाने के खिलाफ नहीं हैं। यहां तिरंगा लगे, परंतु स्मारक नहीं तोड़ना चाहिए था। उसके पास ही तिरंगा लगाया जाता तो वह ठीक था। क्योंकि, किश्तवाड़ में यह स्मारक उन लोगों के नाम पर बनाया गया था, जिन्होंने यहां तिरंगे के लिए ही बलिदान दिया है।

फोटो......शहीदी समारक को तोड़ने पर धरना प्रदर्शन करते सनातन धर्म सभा के सदस्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें