फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशा देवी बनीं कॉलेज परिषद की अध्यक्ष

विज्ञापन
उधमपुर के सरकारी महिला कालेज में आयोजित चुनाव में चुनी गई छात्राएं व कालेज का स्टाफ - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट महिला कॉलेज में प्रिंसिपल प्रो. मीनू महाजन व छात्र कल्याण समिति की संयोजक प्रो. सुमिता राव की देखरेख में छात्र संघ के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान पर्यवेक्षक प्रो. सीमा शर्मा (संगीत विभागाध्यक्ष), डॉ. संजीत कौर (जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष) और प्रो. केवल कुमार (रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष) की मौजूदगी में 68 कक्षा प्रतिनिधियों में से छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न पदों पर किया गया।
विज्ञापन

इसमें पांचवें सेमेस्टर की निशा को कॉलेज परिषद की अध्यक्ष, तीसरे सेमेस्टर की राधिका शर्मा को उपाध्यक्ष और तीसरे सेमेस्टर की मनमीत कौर को सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा दूसरे सेमेस्टर की स्वाति गंडोत्रा को संयुक्त सचिव, सेमेस्टर तीन की संजना ठाकुर को कोषाध्यक्ष, सेमेस्टर प्रथम की समीक्षा को संयुक्त कोषाध्यक्ष, सेमेस्टर पांच की कोमल शर्मा को संयोजक, सेमेस्टर पांच की दीपिका छिब्बर को महासचिव तथा सेमेस्टर पांच की नीना देवी को सांस्कृतिक सचिव के रूप में चयनित किया गया।
निर्वाचित छात्र परिषद की अध्यक्ष निशा देवी ने संस्थान के कल्याण के लिए समर्पण के साथ काम करने का वादा किया। वहीं कॉलेज प्राचार्या ने कहा कि नेतृत्व सेवा करने का एक अवसर है। एक प्राचार्य होने के नाते मुझे कॉलेज में उच्च स्तरीय सांस्कृतिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का विश्वास है। छात्र संघ चुनाव के दौरान उपस्थित छात्र कल्याण समिति के सदस्यों में प्रो. सुनील सिंह, प्रो. संजीव उपाध्याय, डॉ. मीना गुप्ता, प्रो. तानिया महाजन, प्रो. रूपा कुमारी, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. नीरू देवी आनंद, डॉ. दिनेश कुमार, प्रो. संजय कुमार, प्रो. बिन्नी कुमार, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें