फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण से मकानों को पहुंच रहा नुकसान

विज्ञापन
प्रदर्शन करते गांव चसकू व एंचा के लोग:- संवाद - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
चिनैनी। गांव चसकू और एंचा के लोगों ने चिनैनी से सुद्धमहादेव के लिए बनाई जा रही सड़क से आसपास के मकानों को पहुंच रहे नुकसान पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण के कारण उनके मकानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में जब तक उनकी समस्या दूर नहीं होगी प्रदर्शन जारी रखेंगे। धरनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुदर्शन गुप्ता ने समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण अनवर हुसैन, प्रवीन, मोहम्म्द शरीफ, विश्नो देवी ने बताया कि चसकू व एंचा में करीब आधा दर्जन मकानों को सड़क निर्माण से भारी नुकसान पहुंच रहा है। निर्माण कंपनी ने 80 फुट पर कटिंग करनी है, लेकिन 150 फुट जगह तक कटिंग की जा रही है, जिससे मकानों को भारी नुकसान पहुंच रहा है, दीवारों में दरारें आ गई हैं और जमीन भी बर्बाद हो रही है, जिससे उन्हें फसल लगाने में भी परेशानी आ रही है। लोगों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।

प्रदर्शन करते गांव चसकू व एंचा के लोगों को समझाते अधिकारी:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें