फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन व पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश रच रहा कांग्रेस नेतृत्व

विज्ञापन
उधमपुर के वीनस चौक पर कांग्रेस का पुतला जलाकर प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। पंजाब रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले को रोके जाने के मामले को लेकर वीरवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर के सैलां तालाब स्थित वीनस चौक पर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान काफी संख्या में एकत्रित प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस का पुतला जलाया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो के जिला प्रधान सुशांत गुप्ता ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने को लेकर कांग्रेस ने एक सोचा समझा षडयंत्र रचा था। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व पाकिस्तान व चीन के साथ गुप्त मीटिंग कर इस तरह की साजिश रचा रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री के काफिले को निशाना बनाना भी इसी गुप्त षडयंत्र का एक हिस्सा था। इसके तहत पूरी योजना के साथ प्रधानमंत्री के काफिले को रोका गया। इसमें उन्हें जान से मारने की योजना बनाई गई थी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के कारण विरोधियों की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने कहा कि देश के राष्ट्रपति से भाजयुमो की मांग है कि इस मामले को लेकर पंजाब सरकार को बर्खास्त किया जाए, और वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। साथ ही इस मामले के दोषी अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर भाजपा के नगर प्रधान विवेक गुप्ता, महामंत्री राहुल बुच्चा, पार्षद राकेश खजूरिया, आदि मौजूद रहे।

उधमपुर के वीनस चौक पर कांग्रेस का पुतला जलाकर प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ता- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें