फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार की अगुवाई में अभियान चलाकर नगर में बिना मास्क घूम रहे लोगों से वसूला जुर्माना,

विज्ञापन
नायव तहसील ऊधमपुर लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करते हुए । - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। प्रशासन के निर्देश पर वीरवार को नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के साथ दुकानदारों को भी कोरोना नियमों का उचित पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है। लेकिन, कुछ लोग नियमों का जानबूझकर उल्लंघन कर अपने साथ दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए उनसे जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि वह नियमों का उचित पालन करें।
साथ ही दुकानदारों के हेल्थ कार्ड भी जांचे जा रहे हैं। इसके लिए प्रशासन ने दुकानदारों को पहले ही आगाह किया गया है, कि कोरोना जांच करवाकर मासिक हेल्थ कार्ड का नवीनीकरण करवा लें। इसके बाद भी यदि कोई हेल्थ कार्ड बनाने को लेकर लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करने को मजबूर है। आज भी शहर में कार्रवाई कर उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना किया गया है। साथ ही लोगों को मास्क बांट कर नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें