फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोष रैली निकाल स्थायी करने की मांग की

विज्ञापन
फोटो...नगर परिषद के सफाई कर्मचारी यूनियन ने रोष रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में शनिवार को नगर परिषद सफाई कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल के दौरान मांगों को लेकर सरकार के प्रति रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे नगर परिषद कार्यालय से स्थानीय बस अड्डा, थाना व तहसीलदार मुख्यालय के सामने से होते हुए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कंपलेक्स के सामने तक रोष रैली निकाली गई। उनके समर्थन में नगर परिषद उप प्रधान संजीत कोतवाल भी रैली में रहे। रैली को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान बशीर अहमद ने कहा कि उन्हें कई प्रकार से प्रशासन व विभाग के उच्चाधिकारी धमका रहे हैं। दबाव बना रहे हैं कि हड़ताल समाप्त करो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर की सफाई में सभी कर्मचारी जीवन के साथ खेलकर शहर को साफ रखते हैं। परंतु सवा दो सौ रुपये में उनका परिवार पालना कठिन हो जाता है। इसलिए, सरकार से मांग है कि जिस प्रकार कई कर्मचारियों को सात वर्ष के कार्यकाल के बाद स्थायी किया गया, वैसे ही हमें भी किया जाना चाहिए। नहीं तो हड़ताल जारी रखेंगे। इस दौरान थाना प्रभारी आबिद बुखारी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाते उनके साथ रहे। उन्हें सड़क को बंद नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें