फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया वेतन सहित अन्य मांगों पर बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के जल शक्ति विभाग के कार्यालय में जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कहा कि यदि एक सप्ताह में कर्मियों की मांगों को हल न किया गया, तो वह धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जलशक्ति इंप्लाइज एसोसिएशन के तहसील प्रधान जगदीश मंगोत्रा ने कहा कि अस्थायी कर्मियों का पांच वर्ष का बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए। अस्थायी कर्मी पिछले कई साल से स्थायी होने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन पर ध्यान नहीं दिया गया है। इन कर्मियों के लिए मिनिमम वेजेज एक्ट लागू किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि स्थायी कर्मियों की भारी कमी है। उधमपुर डिविजन में कम से कम दो हजार कर्मियों की कमी है। कर्मियों को कार्य करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। प्रदर्शन के दौरान कहा कि पंचायतों में यदि पाइप टूट जाती है, तो उसे जोड़ने के लिए उन्हें सामान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगों को हल न किया गया, तो वह धरने पर बैठेंगे। इस प्रदर्शन में सतपाल, राजकुमार, मोहम्मद शरीफ, गणेेश चंद, सूरज सिंह, राहिल अहमद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें