फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन योजना के विरोध में उतरे रेल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने यूआरएमयू के बैनर तले सिंक लाइन परिसर में प्रदर्शन कर नई पेंशन योजना को रद्द करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

रेलवे मजदेर यूनियन के कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा बंद करने, रेलवे स्टेशन के नवीकरण के नाम पर रेलवे कर्मचारियों के साथ जारी अन्याय को खत्म करने की जोरदार मांग की। उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के नीलेश कुमार ने बताया कि सरकार रेलवे कर्मचारियों की परेशानियों को बढ़ा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नई पेंशन योजना को रद्द किया जाए। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को जम्मू में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें यूआरएमयू के उत्तर रेलवे के सभी सदस्य व संगठन भाग लेंगे। इस मौके पर यूआरएमयू के अन्य सदस्य विरेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, गुलजार अहमद, आकिब, रंजय, नवदीप सहित बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें