फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल में भी सड़क की मरम्मत न होने पर फूटा गुस्सा

Sun, 07 Aug 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
Protest Shimla
विज्ञापन
करीब 11 साल से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत न होने पर धनोड़ी गांव के लोगों द्वारा डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों द्वारा पीडब्ल्यूडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगों का कहना था कि साल 2005 में सड़क के बनने के बाद एक बार भी सड़क पर तारकोल डालने का काम नहीं किया गया है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सोमा ने बताया कि उनके क्षेत्र में स्थित सड़क की काफी खस्ताहाल हो गई है। साल 2005 में बनी सड़क पर 11 साल बीत जाने के बाद भी तारकोल नहीं बिछाई गई। इसके चलते बार-बार इस समस्या को लेकर गांव वासी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या को हल करने के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है।

इस समय बरसात का मौसम चल रहा है जिस कारण पूरी सड़क में बने गड्ढों में पानी भर गया है तथा जब भी कोई वाहन इन गड्ढों से गुजरता है, तो वह सीधा पैदल चलने वालों तथा वहां स्थित घरों व दुकानों में जा कर पड़ता है। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे नालियों की कोई निकासी नहीं है जिस कारण सारा गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है जिस कारण लोग बड़ी मुश्किल से आ जा पाते हैं।
विज्ञापन


कई बार रात के समय सड़क से गुजरने वालों को हादसों का शिकार होना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत कर उसपर तारकोल नही बिछाई गई तो गांव के लोग राष्ट्रीय राजमार्ग को जामकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें