फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में तोड़फोड़ के खिलाफ दुकानदार परिवार समेत सड़क पर उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। दुकान में तोड़फोड़ के विरोध में मुत्तल गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम सिंह ने शुक्रवार को परिवार समेत प्रदर्शन किया। पुरुषोत्तम ने हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती थाम रखी थी, जिसमें लिखा था कि तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

पुरुषोत्तम सिंह ने दोपहर के समय परिवार के साथ प्रदर्शन किया और डीसी कार्यालय पहुंचे। पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि उसने दिन रात मेहनत कर दुकान का निर्माण किया। कुछ दिन पहले रात में कुछ शरारती लोग पहुंचे और उसकी दुकान में तोड़ फोड़ शुरू कर दी। दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करने के बाद शरारती तत्व भाग गए। इसकी शिकायत पुलिस के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी की, लेकिन कई दिन गुजरने के बाद न तो पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों को पकड़ा है और न ही राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई की है। उसके पास दुकान के पूरे कागजात हैं। उसका दुकान और जमीन पर मालिकाना हक है। किसी की दुकान के अंदर जाकर तोड़ फोड़ करना पूरी तरह से गलत है। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। तोड़ फोड़ में उसका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। कई बार पुलिस स्टेशन और राजस्व विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। हर तरफ से निराशा मिलने के बाद आज वह अपने परिवार के साथ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें