फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर चक्र विजेता सूबेदार कृष्ण सिंह जम्वाल को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 1948 के युद्ध के शहीद वीर चक्र विजेता सूबेदार कृष्ण सिंह जम्वाल की पुण्यतिथि शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। टाउन हाल के पास श्रद्धांजलि स्थल पर कृष्ण सिंह वीर चक्र मेमोरियल वेलफेयर कमेटी उरलियां की तरफ से समारोह आयोजित किया गया। शहरवासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी वीरता पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

वेलफेयर कमेटी-उरलियां के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक महादीप सिंह जम्वाल के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों और परिवार की तरफ से हर वर्ष इस दिन को धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें मुख्य रूप से उधमपुर के नागरिक शामिल होते हैं। महादीप सिंह ने बताया कि शहीद सूबेदार कृष्ण सिंह 16 जुलाई 1948 को कृष्णघाटी (शहीद के नाम से विख्यात) पुंछ में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। मरणोपरांत उन्हें सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘वीर चक्र’ से अलंकृत किया था।
महादीप सिंह जम्वाल ने कहा कि शहीद कृष्ण सिंह वीर चक्र विजेता की प्रतिमा स्थापित करने और उनके नाम पर उधमपुर के एक विशिष्ट चौक का नाम रखने की फाइल 2015 से धूल फांक रही है। उन्होंने सरकार से इस तरफ ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें