फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड पुलिस कर्मियों ने उठाई आवाज

Sun, 27 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
अपनी लंबित मांगों को लेकर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने शहीद भगत सिंह पार्क में आल जेएंडके रिटायर्ड पुलिस पर्सनल एनजीओ एंड ओआरएस फोरम के बैनर तले प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे फोरम के प्रधान अजित सिंह ने कहा कि पुलिस से सेवा निवृत्त होने के बाद उन्हें जो सरकारी योजनाओं का लाभ होना चाहिए वह नहीं मिल रहा है।

इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1996 में छठे वेतन आयोग की घोषणा की गई थी। इसके बाद 2007 में यह मामला कोर्ट में विचाराधीन हैं, लेकिन इस दौरान कई सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की मौत भी हो गई, लेकिन अभी तक कोर्ट का फैसला जस का तस बना हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें स्वास्थ्य भत्ता मात्र 300 रुपये दिया जाता है। इसे बढ़ाकर तीन हजार करने की जरूरत है। इस तरह से सेना में मरणोपरांत उसके परिवार को 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाती है। वैसी ही योजना उनके लिए भी लागू होनी चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने पुलिस में नौकरी के लिए उनके परिवार के सदस्यों के लिए 15 प्रतिशत कोटा तय किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शनिवार को उधमपुर इकाई का गठन किया गया है। जिसके बाद अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आने वाले दिनों में नई रणनीति का गठन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में फोरम के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें