माकपा ने राज्यपाल को पत्र लिखकर बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देने की मांग की है।
एनआईटी श्रीनगर में गैर कश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद छात्रों की मांगों को सरकार द्वारा पूरा नहीं किए जाने से नाराज धनौड़ी के लोगों ने मजदूर दस्तकार यूनियन के बैनर तले कश्मीर पुलिस और राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मजदूर दस्तकार यूनियन के राज्य उप प्रधान सोमा ने कहा कि जिस तरह से कश्मीर पुलिस ने गैर कश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज कर बर्बरता दिखाई है, उससे यही लग रहा है कि कश्मीरी चाहते ही नहीं हैं कि कश्मीर में कोई गैर कश्मीरी छात्र आकर पढ़ाई कर सकें।
लेकिन कश्मीरी यह नहीं जानते हैं कि कश्मीर भारत का अटूट अंग हैं। उन्होंने भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने भारत माता की जय बोलने वाले छात्रों पर कार्रवाई की है। यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर सरकार ने छात्रों की सभी मांगों को पूरा करने में आनाकानी की तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रदर्शन में गुड्डी देवी, खुर्शीदा, सुरजू देवी, नीतू देवी, रोमा देवी, सूरज कुमार, अब्दुल मजीद, दर्शन कुमार सहित अन्य शामिल थे।