फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गढ़ी रैंबल के लोगों ने राजस्व विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। गढ़ी रैंबल के स्थानीय लोगों ने रविवार को राजस्व विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि काफी समय से उनकी जमीन सेना के अधीन है जिसका उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने बताया कि पहले उन्हें जमीन का किराया दिया जाता था। 2021 में अदालत ने उनके हक में फैसला सुनाया था। इसके बावजूद राजस्व विभाग लगातार इस मामले को टालते आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी जमीनों का मुआवजा उन्हें नहीं मिला तो वे सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे राजिंद्र शर्मा ने कहा कि जो प्रशासन का रवैया है, वह लोगों के लिए अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के पास सभी रिकार्ड होता है, इसके बावजूद उन्हें तंग किया जा रहा है। मसले का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 2021 को कोर्ट का फैसला उनके हक में आया था, चार साल बीत जाने के बाद भी मसला हल नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द उनका मसला हल नहीं किया गया तो वह अपने बच्चों और महिलाएं के साथ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें