संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कस्बे में एक ढाबे में शनिवार बीती रात आग लग गई। रात को गश्त कर रहे सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों ने दुकान से धुआं निकलते देखा तो इसकी सूचना दुकान के मालिक को दी। दुकान के मालिक अबू शर्मा मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया।
दुकान के मालिक ने ताला तोड़ कर देखा तो अंदर एलपीजी गैस चालू थी। उसके ऊपर रखा खाने का सामान जल चुका था। पास में लगे दरवाजे में भी आग लग गई थी। अबू शर्मा ने बताया कि उन्होंने दुकान किराये पर कुलदीप राज निवासी रियासी को दी हुई है और वह यहां ढाबा चलाता है। रात को दुकान बंद करते समय गलती से गैस चलती छोड़ देने की वजह से यह हादसा हुआ।
अगर समय रहते आग लगने की सूचना नहीं मिलती तो साथ लगती दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं।