फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागृति आश्रम में विद्यार्थियों को पढ़ाया भगवत गीता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जागृति वृद्ध आश्रम में रविवार को ब्राह्मण सभा उधमपुर ने गीता जयंती पर कार्यक्रम करवाया। विद्यार्थियों को गीता के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि भगवत गीता में जीवन का सार छिपा है। गीता को पढ़कर और उस पर चलकर हम भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। जम्मू यात्री भवन के प्रधान पवन कुमार शास्त्री, माता वैष्णो मंदिर के मुख्य पुजारी विश्वमूर्ति शास्त्री मुख्य मेहमान के रूप में मौजूद रहे। दोनों मेहमानों के साथ पद्मश्री प्रो. शिव निर्मोही, डॉ. केसी डोगरा को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन हंसराज शास्त्री के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने बताया कि उधमपुर में हर वर्ष गीता जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन संस्कृत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को गीता के बारे में जानकारी बताई जाती है। गीता में जीवन का रहस्य छुपा हुआ है। अगर इसको नियमित रूप से पढ़ते हैं और इस पर चलते हुए जीवन व्यतीत करते हैं तो कभी किसी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। गीता में जीवन का सार छुपा हुआ है। इसको सभी को नियमित तरीके से पढ़ते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें