फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में रविवार को गुरु रविदास के 64वें प्रकाशोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सभा के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिसमें डोगरी कलाकारों ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


शोभायात्रा का आरंभ एमएच चौक स्थित गुरु रविदास मंदिर परिसर से शुरू हुआ। इस शोभायात्रा में गुरु रविदास, गुरु नाभा दास, गुरु कबीर दास की विशेष तौर पर सजाई गई झांकियां तैयार की गई थी।

शोभायात्रा में आकर्षण का मुख्य केंद्र रही विभिन्न संस्कृतियों से जुड़ी झांकियां। गुरु रविदास सभा द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा का आरंभ गुरु रविदास जी के मंदिर से होकर नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरा।
विज्ञापन


बाजारों से होता हुआ वापस सभा प्रांगण में पहुंचा। सैकड़ों भक्तों ने इसमें भाग लिया। झांकी एमएच चौक, दोमेल चौक, सलाथिया चौक, बिलन्न चौक, सैलां तालाब चौक, विनय चौक, रामनगर चौक, गोल मार्केट से होते हुए वापस गुरु रविदास मंदिर पहुंची।

नगर के आसपास क्षेत्रों के लोगों ने भी भारी संख्या में इसमें भाग लिया। सभी नाचते गाते हुए गुरु का गुणगान कर रहे थे। गुरु कीर्तन के दौैरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। विभिन्न सेेवा सदस्यों द्वारा नगर के विभिन्न चौक बाजारों में शोभायात्रा से आगे सफाई की जा रही थी। कई बाजरों में लोगों ने जलपान की भी व्यवस्था की थी। कई नेताओं ने भी इस यात्रा में भाग लिया और लोगों को बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें