फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान शहरवासी भड़के

Sun, 21 Feb 2016 01:16 AM IST
उधमपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर-6 के लोगों ने नगर परिषद के विरोध में शनिवार को जमकर प्रदर्शन किया और बताया कि नगर परिषद जिन सफाई कर्मियों को वार्ड की सफाई का जिम्मा सौंपा है, वह आता ही नहीं है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वार्ड में हर तरफ गंदगी फैली हुई है। वार्ड का नजारा किसी डंपिंग स्टेशन जैसा हो गया है। स्थानीय राजपाल ने कहा कि वार्ड में वर्षों से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।

हर गली में गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। कई बार नगर परिषद के कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत की गई, पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्ड नंबर-6 की गृहणी पूजा देवी ने बताया कि वह हर रोज सफाई कर्मचारी के आने का इंतजार करती हैं। गलियों में कचरा हर रोज बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


नगर परिषद का उदासीन रवैया बर्दाश्त के काबिल नहीं है। शिकायत के बाद कुछ दिनों तक काम ठीक से होता ह,ै पर फिर हालात ज्यों के त्यों हो जाते हैं।

संतोष देवी ने बताया कि बिती रात हुई बारिश के कारण नालियों का सारा गंदा पानी घरों में आ गया। नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने सालों से नालियों के ढक्के तक नहीं निकाले।

ऐसे में एक ही बारिश से उनके लिए आफत का माहौल बन गया है। गलियों और नालियों में बहने वाला सारा गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है। लोगों ने नगर परिषद विभाग से अपील की कि जल्द से जल्द गली में सफाई व्यवस्था को सुचारु किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें