फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी नहीं खुले कई संपर्क मार्ग, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। बारिश और बर्फबारी के कारण बंद पड़े संपर्क मार्गों पर रविवार को भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं, लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। हालांकि पीडब्ल्यूडी और पीएमजीएसवाई ने कई सड़कों को बर्फ हटाकर दोपहर तक खोल दिया। इससे ग्रामीणों को राहत भी मिली है, लेकिन कई सड़कें शाम तक बंद ही थीं।
विज्ञापन

पंचैरी, मोंगरी, रामनगर, चिनैनी और अन्य कई तहसीलों में बर्फबारी और पस्सियां गिरने पर संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। ज्यादातर लिंक मार्ग पीएमजीएसवाई के अधीन हैं। रविवार को बर्फबारी और बारिश के कम होने पर मार्गों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया। दोपहर तक पंचैरी और मोंगरी मार्ग को खोल दिया गया। लेकिन चिनैनी में मादा की तरफ जाने वाले मार्ग, धार गद्दियां व लद्दा की तरफ जाने वाला मार्ग बर्फबारी के कारण बंद रहा।
उधमपुर से पीएमजीएसवाई के एक्सईएन देवी दयाल ने बताया कि कई मार्ग खोल दिए गए हैं और कुछ पर काम चल रहा है। उनको सोमवार दोपहर तक खोल दिया जाएगा। रामनगर, बसंतगढ़, डुडु, लाटी में भी कई लिंक मार्ग बंद हो गए थे और इनको खोलने का काम दिन भर चलता रहा है। एक्सईएन रामनगर ने बताया कि पालरा चकाल से बलोता, लाटी में डूना किनारा मार्ग, जखैड़ खुडशाला मार्ग पर बहुत ज्याद बर्फ और इनको खोलने का काम चल रहा है। इसके अलावा कई मार्ग को बर्फ हटाकर खोल दिया गया है। दोपहर तक सभी मार्ग खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें