फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 234 नए मामले, तीसरी लहर में अब तक का सबसे ज्यादा संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में सोमवार को बाहरी राज्यों से लौटे 19 लोगों सहित कुल 234 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर के बीच अब तक ये सबसे अधिक संक्रमित मामले पाए गए। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है। कैंथगली में चार दुकानदारों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। इसके साथ ही 112 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से हर रोज 100 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं और सोमवार को एक साथ 234 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले एक सप्ताह पूव 200 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन मामलों में टिकरी कसबे के ग्रामीण इलाकों में 27 और शहर में 39, चिनैनी के ग्रामीण इलाकों में 12 और शहर में 35, रामनगर में 61, पंचैरी में चार, बसंतगढ़ में चार, मजालता में 23 और 19 सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले 400 से अधिक लोगों का पता भी लगाया गया है और सबके कोरोना टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13305 हो गई है। इनमें से 12100 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। 143 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 1062 सक्रिय मामले हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें