फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज स्टाफ के 27 सदस्य संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज उधमपुर में सोमवार को स्टाफ के 27 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए। इन सभी के आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए थे और सोमवार को रिपोर्ट सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। सावधानी बरतते हुए सभी टीचिंग स्टाफ को सप्ताह भर के लिए कॉलेज आने पर पाबंदी लगा दी गई है। इनको सप्ताह तक घर से ही आनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों कॉलेज में कुछ मुलाजिम संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने सारे स्टाफ के कोरोना टेस्ट करवाए। कालेज में 150 से अधिक स्टाफ काम करता है। इनमें से 132 कर्मचारियों के स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर टेस्ट किए थे। सोमवार को रिपोर्ट आई तो 27 कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रिंसिपल मीनू महाजन ने उसी समय सभी टीचिंग स्टाफ को एक सप्ताह के लिए घर पर ही रहने के दिशा निर्देश जारी कर दिए। प्रिंसिपल ने बताया कि दिसंबर में ही कालेज ने छात्राओं को कालेज बुलाना बंद कर दिया था, लेकिन टीचिंग स्टाफ अपनी कक्षाओं में जाकर ऑनलाइन कक्षाएं चला रहा था। अब संक्रमित टीचिंग स्टाफ घर से ही ऑनलाइन कक्षाएं लगाएगा। बाकी स्टाफ नियमित तरीके से कॉलेज आता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें