फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुले रहेंगे देविकानगरी के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविकानगरी के बाजार सोमवार को खुले रहेंगे। व्यापार मंडल की ओर से रविवार को प्रेसवार्ता कर सोमवार को बाजार पूरी तरह से खुले रखने का एलान किया। व्यापार मंडल का कहना है कि इसको लेकर प्रशासन से अनुमति ले ली गई है। पदाधिकारियों ने प्रशासन को बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते बाजार पूरी तरह से बंद रहेगा, इसलिए उनको सोमवार को बाजार खोलने की अनुमति दी जाए। प्रशासन ने इसको लेकर अनुमति दे दी है। सभी दुकानदार सोमवार को नियमित तरीके से दुकानों को खोल कर व्यापार कर सकते हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल की तरफ से शनिवार को बैठक कर बताया गया था कि उधमपुर में रविवार और सोमवार को सप्ताहांत पाबंदियां रखी जाएंगी और दो दिनों तक बाजार में कोई दुकान नहीं खुलेगी। लेकिन रविवार को फिर से बैठक की गई, जिसमें कुछ व्यापारियों ने बात रखी और कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते बाजार बंद रहेगा और फिर शनिवार व रविवार को सप्ताहांत पाबंदियों के चलते बाजार को बंद करना पड़ सकता है, इसलिए इस सोमवार को बाजार को खुला रखा जाए। इसके बाद व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने प्रशासन के साथ संपर्क कर अपनी बात को रखा और प्रशासन से इसकी अनुमति ली गई है। प्रेसवार्ता में वरमानी ने सभी दुकानदारों से अपील है कि सोमवार को नियमित तरीके से दुकानों को खोलें, लेकिन अपनी दुकानों में किसी तरह की भीड़ न लगने दी जाए। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। दुकानों के अंदर मास्क पहनकर ही काम करें। ग्राहकों को भी मास्क पहनने के बाद ही अंदर आने की अनुमति दी जाए।
----
आज रियासी और रामनगर में
भी खोली जाएंगी सभी दुकानें
रियासी/रामनगर। जिले में शनिवार और रविवार को दो दिन की पाबंदियों के बाद सोमवार को सभी स्थानों पर बाजारों को खोला जाएगा। रविवार को बाजार बंद रखे गए। रविवार देर शाम को जिला प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार का कोई भी नया निर्देश जारी नहीं किया गया। जिसके तहत सोमवार को दुकानें खोलने के लिए कहा गया है। इससे बाजारों में भीड़ उमड़ने की आशंका है। प्रशासन तथा पुलिस ने दुकानदारों से बाजारों में ज्यादा भीड़ नहीं लगाने को कहा है। वहीं रामनगर व्यापार मंडल ने भी रविवार को मुख्य बाजार को पूरी तरह से बंद रखा। केवल दूध, फल, सब्जी व दवाइयों की दुकानें खुली रहीं। व्यापार मंडल रामनगर के प्रधान जोगिंदर बंगाथिया ने बताया कि सोमवार को पूरा बाजार खुला रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें