फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देविका परियोजना पर दर्ज हो एफआईआर

विज्ञापन
उधमपुर: जन संघर्ष के प्रधान संजीत भबोरिया द्वारा की गई पत्रकार वार्ता. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड 21 के नगरोटा क्षेत्र में देविका परियोजना के तहत किए जा रहे कार्य ने लोगों की जान व व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। यह आरोप जन संघर्ष संस्था के प्रधान अधिवक्ता संजीत बवोरिया ने लगाया है। साथ ही पुलिस से देविका परियोजना के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि देविका परियोजना के तहत किए जा रहे काम के दौरान लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया गया है। जिसने लोगों की परेशानी को बढ़ाने के साथ व्यक्तिगत सुरक्षा का भी खतरा बढ़ाया है। परियोजना के तहत ढाई वर्षों से नगरोटा क्षेत्र में सीवरेज पाइप बिछाए जा रहे हैं। इस काम को लापरवाही से किया जा रहा है। इसमें से कुछ काम की वजह से क्षेत्र में मानव सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है। आए दिन लोग जख्मी हो रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढों से पेयजल व अनाज पहुंचाने के साथ बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी कठिनाइयां आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को आनेजाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की खस्ता हालत व गड्ढों के कारण लोगों की गाड़ियों व मकानों को भी क्षति पहुंच रही है। इससे साफ है कि देविका परियोजना ने जुर्म किया है। इसलिए, उन पर एफआईआर की जानी चाहिए। बैठक में राजेंद्र कुमार, रवि दत्त, तिलक, निक्कु, विक्की, शालू, काका, मानचंद, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें